राष्ट्रीय मेला बन जाएगा देवघर का श्रावणी मेला
जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को बाबानगरी देवघर में
जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को बाबानगरी देवघर में कहा कि आने वाले समय में देवघर का श्रावणी मेला राष्ट्रीय मेला हो जाएगा। सरकार इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री से सुविधाओं को लेकर बात हुई है। द्वादश ज्योतिíलंग में एक प्राचीन मंदिर झारखंड के देवघर में है। यहां देश, विदेश के यात्री आते हैं। विश्वस्तरीय सुविधा विकसित होते ही स्वत: यह राष्ट्रीय मेला हो जाएगा। राज्यपाल बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम में कांवरियों को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि पुराणों में पढ़ा है कि स्वयं भगवान यहां विराजते हैं, यहां निवास करने के लिए भगवान ने लीला रची तभी रावण यहां उन्हें रखकर चला गया। यह पावन धरा है जहां इतना प्राचीन मंदिर है। सूबे का विकास, यहां के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए बाबा से कामना की है।