फायरिंग मामले में दो हिरासत में, बाइक जब्त
जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन में वार्ड पार्षद सुनीता देवी ने मामल
जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन में वार्ड पार्षद सुनीता देवी ने मामला दर्ज कराया है। पार्षद ने कहा कि मंगलवार की शाम केटीएम मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग उनके घर पर आए। उन लोगों ने दरवाजे पर फाय¨रग की और फिर कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान छोटा बेटा आदित्य कुमार साह ने घर के अंदर से झांककर देखा। उसे देखकर उन लोगों ने दोबारा फाय¨रग कर दी। गोली दीवार पर जाकर लगी। उनका आरोप है कि वार्ड पार्षद वशिष्ठ नारायण सुमन का उनके पति संतोष कुमार साह के साथ विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार फोन पर वशिष्ठ नारायण सुमन के करीबी संतोष राउत ने जान से मारने की धमकी दी है। सुनीता के मुताबिक संतोष राउत इन दिनों जेल में हैं। उसने फोन नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पार्षद से जान की सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनके पास से एक केटीएम बाइक भी जब्त किया गया है। वहीं आरोपित पार्षद के भूमिका भी की जांच की जा रही है। जानकारी हो कि सुनिता साह आजसू महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी है। उन्होंने इस घटना को लेकर एसपी को भी आवेदन दिया है। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।