मवेशी लदे दो वाहन जब्त, दो गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, सारठ (देवघर) : गुप्त सूचना पर सारठ एसडीपीओ अशोक कुमार ¨सह के निर्देश पर
संवाद सहयोगी, सारठ (देवघर) : गुप्त सूचना पर सारठ एसडीपीओ अशोक कुमार ¨सह के निर्देश पर पुलिस ने मवेशी लदे दो वाहनों को जब्त किया। इन वाहनों में 13 मवेशी लदा था। वाहनों के साथ पुलिस ने गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गश्ती पुलिस का नेतृत्व कर रहे एएसआई सीएस मंडल ने वाहन समेत दोनों गाड़ियों को पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया। जांच के दौरान चालक द्वारा कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। मालूम हो कि क्षेत्र के सिमरा मोड़ में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट में बाहर के पशु व्यापारी किसानों से औने-पौने दामों में मवेशी खरीदकर उसे विभिन्न रास्तों से वाहन द्वारा बांग्लादेश ले जाते हैं। इसका स्थानीय लोगों ने कई बार विरोध भी किया। इस संबंध में थाने में पशु तस्कर व चालक के खिलाफ पशु क्रुरता व गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार चालक मो. अमीन अंसारी अहारडीह तथा अमीन अंसारी धरलेसे गांव के रहने वाले हैं। चालक ने बताया कि इस काम के लिए उन्हें इरशाद शेख व गुलटन शेख पैसे देते हैं।