देवघर में शंभूगंज के पूर्व BDO राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी को प्रेम प्रसंग में हत्या का शक
मुजफ्फरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार की देवघर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है।

शंभूगंज के पूर्व बीडीओ राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।
HighLights
मुजफ्फरपुर के बीडीओ राकेश कुमार की देवघर में संदिग्ध मौत।
बमबम बाबा पथ पर गंभीर हालत में मिले, अस्पताल में मृत घोषित।
पत्नी ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी।
जागरण सावंदादाता, देवघर। मुजफ्फरपुर जिला में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत देवघर जिला के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई है। बताया जाता है कि राकेश कुमार देर शाम अपनी मोटर साइकिल से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। बमबम बाबा पथ पर वह सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े थे।
आसपास मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने कि आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा। मृतक पत्नी देवघर स्थित आर एल सराफ स्कूल मे प्राचार्य पद पर कार्यरत है। सूचना पर परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच चुके है।
दो दिन पूर्व ही उन्होंने मुख्यालय में योगदान दिया था। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरपुर जिला में योगदान करने का निर्देश दिया गया था। कल ही उन्होंने मुजफ्फरपुर में योगदान दिया था। इसके बाद वह देवघर लौटे थे। फिलहाल उन्हें प्रखंड का प्रभार नहीं दिया गया था।
शुक्रवार को वह फिर मुजफ्फरपुर जाने वाले थे। शाम चार बजे वह किसी काम से निकले थे। रात में घटना की जनकरी पुलिस द्वारा स्वजनों को दी गई। पूर्व में चांदन, शम्भूगंज प्रखंड में बीडीओ के पद पर कार्यरत थे। घटना को लेकर पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है
मृतक की पत्नी ने बम बम बाबा पथ निवासी एक महिला पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि मृत बीडीओ का उस महिला के साथ अनैतिक सम्बन्ध का आरोप लगा रही है। उसी महिला के द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगा रही है।
