विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भूल जाओ वापस नहीं मिलेगा', कांवरियां ने की सामान चोरी की शिकायत; तो पुलिस ने झाड़ा पल्ला

Published: Fri, 02 Aug 2024 07:30 PM (IST)

Deoghar News यूपी के कांवरियां ने देवघर यात्रा से कड़वा अनुभव साथ ले गए। दरअसल वह बड़े उत्साह से बाबा ...और पढ़ें

बुधवार को शिवगंगा तट स्थित मस्जिद के सामने बैठकर मोबाइल देखते पुलिसकर्मी। फोटो- जागरण
बुधवार को शिवगंगा तट स्थित मस्जिद के सामने बैठकर मोबाइल देखते पुलिसकर्मी। फोटो- जागरण

HighLights

  1. सादे लिबास में मंदिर प्रांगण के आसपास पुलिस रहती तैनात
  2. चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के नाम पर खानापूर्ति
  3. चोर ने चुप्पे से बैग का चेन खोलकर अंदर से निकाल लिया पर्स

जागरण टीम, देवघर। यूपी के सुल्तानपुर से आए कांवरिया विपिन गुप्ता अपने साथ यहां से काफी कड़वा अनुभव अपने साथ ले गए हैं। वे यहां अपने साथियों के साथ बाबा भोले की पूजा करने बड़े ही उत्साह के साथ आए थे। वे पूजा करने के बाद शिवगंगा के पास से जा रहे थे। उनका बैग कंधे पर टंगा हुआ था।

इसी बीच चोर ने पीछे से चुप्पे से बैग का चेन खोलकर अंदर से पर्स निकाल लिया। पर्स में आठ हजार रुपया नकद, मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि था। उन्हें एहसास हुआ तो शोर भी मचाया, लेकिन तब तक चोर कांवरियों की भीड़ में गुम हो चुका था।

परेशान कांवरिया शिवगंगा तट पर एक पुलिस वाले के पास पहुंचे। उक्त पुलिस वाला मोबाइल चलाने में मस्त था। कांवरिया ने पुलिस वाले को बताया कि उसका सामान चोरी हो गया है तो उसने बस इतना कहा कि जाने दिजिए अब मिलेगा नहीं। उसके बाद उक्त पुलिस वाला वापस फोन चलाने लगा।

कांवरिया के मुताबिक, उस पुलिस वाले ने उससे ठीक से बात भी नहीं किया। थाना के बारे में पूछने पर उसने इशारे से थाने का रास्ता दिखा दिया। सामान चोरी होने के साथ ही पुलिस वाले के व्यवहार से दुखी कांवरिया की निराशा उसके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

डयूटी के दौरान मोबाइल चलाते नजर आए पुलिस वाले

मेला डयूटी में हजारों पुलिस वालों को लगाया गया है। विभिन्न जिलों से यहां पुलिस वाले डयूटी पर आए हैं, लेकिन बहुत से पुलिस वाले ड्यटी के नाम पर दिन काटते नजर आ रहे हैं। बुधवार को जागरण टीम ने शिवगंगा और आसपास के इलाके में डयूटी कर रहे पुलिस वालों का जायजा लिया। इस दौरान हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। ड्यूटी के दौरान पुलिस वाले बैठकर मोबाइल चलाते दिखे।

ये लोग मोबाइल चलाने में इतने मशगूल थे कि उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं रहा कि उनकी तस्वीर कैमरे में भी कैद हो रही है। ड्यूटी के साथ ही जरूरतमंद कांवरियों की हर संभव मदद करें। क्योंकि मेला में देश के कोने-कोने से कांवरिया यहां आते हैं। राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व स्थानीय प्रशासन और पुलिस ही करती है।

बाहर से आई पुलिस इन बातों को नहीं समझ रही है। वह तो केवल डयूटी बजा रही है। उनको सोचना चाहिए कि उनके द्वारा कांवरियों के प्रति किया गया व्यवहार ही प्रदेश की छवि को बनाता और बिगाड़ता है।

हर दिन हो रही है चोरी

मेला के दौरान मंदिर, शिवगंगा, बाजार व अन्य इलाकों में हर दिन कांवरियों का सामान, माेबाइल, पर्स आदि चोरी हो रहा है। मंदिर और शिवगंगा इलाके में खासतौर पर चोर व पाकेटमार काफी सक्रिय हैं। वहीं, सादे लिबास में मंदिर प्रांगण सहित आसपास पुलिस तैनात है। इनकी तैनाती का वह असर नहीं दिख रहा है।

कुछ पाकेटमार भले ही पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। लोग शिकायत लेकर ओपी, बाबा मंदिर व नगर थाना पहुंच रहे हैं। पुलिस आवेदन तो ले रही है, लेकिन इन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

Shravani Mela 2024: श्रावणी मेले में इस दिन नहीं मिलेगी शीघ्रदर्शनम की सुविधा, मंदिर खुलने का भी बदला समय

Bhagalpur News: नमामि गंगे घाट पर बनेगा बहुमंजिला विश्रामालय, मंत्री ने की घोषणा; कांवड़ि‍यों को होगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।