जद्दूडीह ने जीता फुटबॉल का फाइनल मुकाबला
विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
संवाद सूत्र मारगोमुंडा, देवघर : चैलेंजर क्लब नावाडीह समिति की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। बताते चलें कि इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला लेपा व जद्दूडीह के बीच खेला गया। दोनों टीमें जामताड़ा जिला की हैं। जद्दूडीह ने एक-शून्य से मुकाबला जीतकर कप अपने नाम किया। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, महजोरी मुखिया प्रतिनिधि अनाउल अंसारी, मुखिया सोहन मुर्मू, झामुमो जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मोरीफ खान, कमल क्लब के प्रखंड सचिव नाजिम खान, राजू यादव, नेहरू मरांडी, शशि शरण सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खेल का आनंद लिया।इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी एवं कमल क्लब के जिलाध्यक्ष राजू मंडल ने किया।