लापता नाबालिग का अबतक नहीं मिला सुराग, प्राथमिकी दर्ज
संवाद सूत्र, सारठ (देवघर): थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव से गायब नाबालिग लड़की का अब तक कोई स
संवाद सूत्र, सारठ (देवघर): थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव से गायब नाबालिग लड़की का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को लेकर लड़की के पिता ने सारठ थाना में शादी की नीयत से बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया गया है।
दर्ज मामले में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी बीते 18 जून को शाम में अपनी सहेली के घर गई थी। काफी लेट तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस क्रम में पता चला कि बभनगामा बस स्टैंड पर दो लड़के मोटरसाइकिल लगाकर पूर्व से खड़ा था। उसी समय गांव की तरफ से दो लड़की आई। दोनों युवक एक-एक लड़की को अपने साथ बिठाकर चलते बने। बताया कि छानबीन में पता चला कि चांदन, बिहार की लड़की के सहयोग से उसकी नाबालिग बेटी को बबलू रवानी बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भाग कर ले गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।