विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoghar News: दहेज दानव की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर दे दी जान; वारदात के बाद सभी फरार

By Kanchan Saurabh MishraEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 29 Nov 2023 05:37 PM (IST)

झारखंड के देवघर में एक और बेटी दहेज दानव की भेंट चढ़ गई। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ...और पढ़ें

दहेज दानव की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर दे दी जान
दहेज दानव की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर दे दी जान

HighLights

  1. ससुराल वाले घटना के बाद घर से फरार
  2. पड़ोस के लोगों की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता

संवाद सहयोगी, सारठ(देवघर)। देवघर में सारठ थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव की नव विवाहिता ने ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर एसडीपीओ धीरेन्द्र नारायण बंका, थाना प्रभारी शैलेश पांडे, एएसआई अरविंद सिंह समेत अन्य पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। ससुराल वाले घटना के बाद घर से फरार हो गए हैं।

मृतक के पिता ने मामले में क्या कहा

इस संबंध में मृतका के पिता निवास राणा जामताड़ा जिले के करमाटांड थाना के तेतुलबंधा निवासी ने सारठ थाने में लीखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी खुशबू कुमारी की एक मार्च 2023 को महराजगंज के वरूण शर्मा के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद से ही पति वरूण शर्मा, ससुर विष्णु शर्मा, सास गीता देवी तथा विष्णु शर्मा का दामाद छोटू शर्मा दहेज में बाइक, फ्रिज, पंखा तथा नगदी की मांग को लेकर अक्सर खुशबू के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते थे।

मायके के लोगों ने ससुरालवाले पर लगाए ये आरोप

उन्होंने कहा कि सही से खाना-पीना भी नहीं देते थे। सोमवार को बगल के लोगों द्वारा मिली सूचना पर गांव गए तो देखे उनकी बेटी घर के अंदर पंखे से लटकी हुई है। वहीं, घर के सभी सदस्य फरार हैं। थाना को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मायके वालों का आरोप है उनकी बेटी को तंग किया जाता था। पति उस पर गलत आरोप भी लगाते थे। शादी के बाद एक भी दिन मायके नहीं जाने दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू का पति छत्तीसगढ़ में काम करता है। घटना के पहले मोबाइल पर वरूण ने खुशबू को भला-बुरा कहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: 30 जनवरी तक चलेगी रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन, वेडिंग सीजन में रेलवे ने कर दी किराया बढ़ाने का ऐलान

यह भी पढ़ें: ससुराल की चौखट पर मां ने छोड़ा दुखियारी बेटी का शव, फिर में अंतिम यात्रा में नहीं शामिल हुआ दामाद; सालगिरह के दिन विवाहिता की मौत