Move to Jagran APP

पूर्व स्पीकर ने कार्यकर्ताओं संग की बदलाव यात्रा पर चर्चा

रघुवर सरकार की नामाकियों को लेकर बदलाव यात्रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 07:05 PM (IST)
पूर्व स्पीकर ने कार्यकर्ताओं संग की बदलाव यात्रा पर चर्चा

संवाद सूत्र, सारठ (देवघर) : झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय, सारठ में सोमवार को पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बदलाव यात्रा के तहत आगामी 31 अगस्त को देवघर में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के होने वाले आम सभा की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बसंत सिंह ने की। इस दौरान पूर्व स्पीकर ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार की नाकामियों एवं भय, भूख एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने हेमंत सोरेन पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा को लेकर निकल पड़े हैं। विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि निर्धारित तिथि को हजारों की संख्या में देवघर पहुंचकर बदलाव यात्रा को सफल बनाना है। मौके पर युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत शेखर, केंद्रीय समिति सदस्य राम, मोहन चौधरी, इश्तियाक मिर्जा, राम किशोर मंडल, प्रखंड सचिव लखेश्वर मुर्मू, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुरुषोत्तम राय, अजय रवानी, समाउद्दीन मिर्जा, मुन्ना भोक्ता, वसीम अंसारी, दौलत मिर्जा समेत अन्य भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.