साहेबगंज, पाकुड़ व जामताड़ा में मतदानकर्मियों की कमी
देवघर देवघर परिसदन में लोकसभा चुनाव 2019 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक की गई। सं
देवघर : देवघर परिसदन में लोकसभा चुनाव 2019 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक की गई। संथाल परगना आयुक्त भगवान दास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रमंडल के सभी छह जिलों के उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान प्रमंडल के सभी छह जिलों में चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य रूप से चुनाव के दौरान सभी जिलों में मतदान कर्मियों के जरूरत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आयुक्त सभी जिला में चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों व मतदान से संबंधित अधिकारियों की वस्तुस्थिति व जरूरत से अवगत हुए। साथ ही लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए बिदुवार समीक्षा की गई। बैठक में बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि दुमका व देवघर में मतदान कर्मियों की संख्या ठीक है। दोनों जिलों में कमी नहीं है। लेकिन साहेबगंज, पाकुड़ व जामताड़ा में मतदान कर्मियों की संख्या कम है। इसे प्रमंडल स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। प्रमंडल स्तर पर पूरा नहीं हुआ तो हजारीबाग व धनबाद प्रमंडल से मांगकर कमी को पूरा किया जाएगा।
सभी जिलों को आपस में हो समन्वय
बैठक में सभी जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदान सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए विस्तृत रुप से चर्चा की गई। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के एक से अधिक जिलों में रहने के कारण उत्पन्न होने वाली समस्या यथा वाहन, वीवीपैट, इवीएम एवं रुट चार्ट से जुड़ी सारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
एक जिले से दूसरे जिले के भीतर बार्डर एक्शन प्लान को लेकर किसी प्रकार की दुविधा न रहे। साथ ही एक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार के संशय की स्थिति नहीं रहे। चुनाव में कई जिलों के कई मतदान केंद्र दूसरे निवार्ची पदाधिकारी के क्षेत्र में आते हैं, इसपर भी विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त ने संचार व्यवस्था के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही। साथ हीं उन्होंने नशीले पदार्थ व जाली नोट जैसे तस्करी पर सख्ती से निपटने की बात कही। इसके अलावा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातारण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक मे देवघर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, दुमका मुकेश कुमार, पाकुड़ उपायुक्त कुलदीप चौधरी, गोड्डा उपायुक्त किरण पासी, जामताड़ा उपायुक्त जटाशंकर चैधरी, देवघर उप विकास आयुक्त सुशांत गौरव, साहेबगंज उप विकास आयुक्त नेन्सी सहाय सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।