ऑनलाइन क्विज में छात्रों की भागीदारी करें सुनिश्चित
संवाद सहयोगी करौं (देवघर) प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी
संवाद सहयोगी, करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने सीआरपी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। करौं प्रखंड का प्रदर्शन काफी खराब है। इसमें सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने इस क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित करने का निर्देश सभी सीआरपी को दिया। कहा कि इसमें कोताही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुस्तक वितरण की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। सभी विद्यालय के बच्चों के बीच चावल व राशि का वितरण जल्द कराने का निर्देश दिया। मौके पर लेखापाल शशिप्रकाश सिंह, सीआरपी राकेश राय, सुदीप चक्रवर्ती, जितेन्द्रनाथ शर्मा, आनंद प्रकाश सिंह, मो सत्तार समेत अन्य उपस्थित थे।