देवीपुर में 1956 में कलश स्थापित कर हुई थी पूजा
जागरण संवाददाता देवघर देवीपुर बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के नवनिर्मित भवन में शनिवार
जागरण संवाददाता, देवघर : देवीपुर बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के नवनिर्मित भवन में शनिवार को दुर्गा पूजा, कलश स्थापना के साथ आरंभ हो गया।
यहां वर्ष 1956 में स्वर्गीय पंडित चक्रधर झा, स्वर्गीय दरबारी लाल मोदी, यजमान मुनीजी ने पूजा आरंभ किया था। सात वर्षों तक केवल कलश स्थापित कर पंडित चक्रधर झा और यजमान मुनीजी ने भगवती की आराधना की। पहले यहां के लोग तिलौना और रोहिणी में मेला देखने साइकिल, पैदल व बैलगाड़ी से जाया करते थे। देवीपुर व केंदुआ के ग्रामीणों ने वर्ष 1963 में बैठक कर दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया। तब से लेकर अब तक यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाने लगी। पंडित चक्रधर झा के निधन के बाद मनोहर झा, नंदलाल राजहंस ने दुर्गा पूजा किया करते थे। वर्तमान में पंडित विजय पांडेय, यजमान गुड्डू पांडेय द्वारा मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, केंदुआ, देवीपुर के अध्यक्ष गोपाल सिंह, सचिव राजेश मंडल, सदस्य सत्यवान कुमार, सुशील मोदी, नरेश दास, देवनारायण दास पूजा को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुटे हैं।