Move to Jagran APP

महिलाओं व किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड वितरित

देवघर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मधुपुर में गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:10 AM (IST)
महिलाओं व किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड वितरित
महिलाओं व किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड वितरित

मधुपुर (देवघर) : देवघर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मधुपुर में गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सांसद निशिकांत दुबे के पहल पर लॉकडाउन में महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा, स्वच्छता व सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। मधुपुर भाजपा नगर महिला मोर्चा अध्यक्षा मालती सिन्हा ने जिलाध्यक्ष के साथ शहर के वार्ड नंबर 12 के सत्य बाबूलाल लेन व रोड ने 50 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों के घर जाकर सैनिटरी पैड बांटा। मौके पर नगर महामंत्री गायत्री लाल, उपाध्यक्षा सपन सपना विश्वकर्मा, सुनीता जयसवाल व अन्य महिला कार्यकत्र्ता उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.