जरूरतमंद ग्रामीणों को कराया गया भोजन
करौं प्रखंड के सिरिया गांव का सियाकनारी टोला के सैकड़ों गरीबों को बुधवार को भोजन कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 04:51 PM (IST)
करौं (देवघर) : करौं प्रखंड के सिरिया गांव का सियाकनारी टोला के सैकड़ों गरीबों को बुधवार को भोजन कराया गया। भाजपा नेता विष्णु चौधरी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी का बखूबी पालन किया गया। विष्णु चौधरी ने कहा कि भाजपा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के निर्देशों पर गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि संजय यादव ने ग्रामीणों को घर में रहने व साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने को कहा। उन्होंने लोगों से कहा कि जब भी सामान खरीदने जाएं तो मास्क पहनें व एक-दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी बनाएं रखे। मौके पर अशोक यादव, अरूण राय, मोहन कुमार, सीताराम रवानी, गोलक मंडल, उदयकांत झा, दिलीप ओझा, मुकेश रवानी समेत अन्य भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें