विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पथरोल काली मंदिर में 12 को होगी विशेष पूजा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 04:33 PM (IST)

संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) शक्तिपीठ पथरोल काली मंदिर में काली पूजा को लेकर बड़ी सं

पथरोल काली मंदिर में 12 को होगी विशेष पूजा
पथरोल काली मंदिर में 12 को होगी विशेष पूजा

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): शक्तिपीठ पथरोल काली मंदिर में काली पूजा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मंगलवार को बिहार, बंगाल व झारखंड के विभिन्न शहरों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के साथ दीया जलाया। कार्तिक मास की रात काली माता का विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में दीप जलाने के लिए बिहार के झाझा, लखीसराय, सिमुलतला के अलावा देवघर, जसीडीह, मथुरापुर, शंकरपुर, विद्यासागर, जामताड़ा से हजारों की संख्या में रेल मार्ग से श्रद्धालु महिलाएं मधुपुर स्टेशन उतरकर सड़क मार्ग से काली मंदिर पहुंचने लगे हैं। जहां मां काली की पूजा आराधना के बाद घी के दिए जलाए। श्रद्धालुओं ने बताया कि मन्नतें पूरी होने के बाद 11 से लेकर 151 दिये जलाया और अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। इस दौरान तीन दिवसीय मेले में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की सैकड़ों दुकानें अस्थाई रूप से लगी हुई है। जहां पूजा सामग्री से लेकर खाने-पीने, कपड़े, कास्मेटिक की दुकानें सजी हुई है। गुरुवार को 12 बजे काली पूजा होगी। जहां हजारों बकरे की बलि दी जाएगी। अनुमंडल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, रोशनी के अलावा फ‌र्स्ट एड की भी मुकम्मल व्यवस्था है। भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किया है। अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, एसडीपीओ विनोद रवानी, बीडीओ करौं, थाना प्रभारी, समेत अनुमंडल प्रशासन के कई पदाधिकारी पाथरोल में कैंप किए हुए हैं।