Move to Jagran APP

महापुरुषों के त्याग-बलिदान को रखें याद

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर) - महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी सुधारक, निर्भीक पत्रकार, ब

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 07:27 PM (IST)
महापुरुषों के त्याग-बलिदान को रखें याद
महापुरुषों के त्याग-बलिदान को रखें याद

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर) - महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी सुधारक, निर्भीक पत्रकार, बंगला साहित्य के रचनाकार पंडित सखाराम गणेश देउस्कर की 149वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय चंडीतल्ला चौक स्थित पंडित सखाराम के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। प्रतिमा पर माल्यार्पण करनेवालों में मुखिया सतरूपा राय, उपमुखिया रूपाली ¨सह, अशोक ¨सह, प्रो जगन्नाथ ¨सह, विष्णु चौधरी,पलटन राय, राहुल ¨सह, महेश ¨सह, विष्णु मंडल, निरंजन चंद्रा, खोखन ¨सह, पलटन राय आदि शामिल थे।

loksabha election banner

मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक प्रभातफेरी निकाली गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब उनके द्वारा दिखाए आदर्श का अनुशरण किया जाए। वर्तमान में युवा वर्ग महापुरुषों के बलिदानों को भूलते जा रहे हैं। पंडित सखाराम के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं उनके त्याग व बलिदान को याद करते हुए आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।

विद्यालयों में मनी जयंती : प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सखाराम देउस्कर जयंती मनायी गयी। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शक्ति गोस्वामी, शिक्षक परिमल कुमार बल, विवेक चंद्र, बैद्यनाथ ¨सह, देवाशीष चक्रवर्ती, जगत रवानी व छात्र-छात्राओं ने सखाराम देउस्कर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.