विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन की अंतिम सोमवारी पर तीन लाख कावड़ियां पहुंचेंगे, नई क्यूआरटी का गठन; देवघर प्रशासन की पुख्ता तैयारी

Published: Sun, 23 Aug 2026 03:00 PM (IST)

प्रशासन ने सावन की अंतिम सोमवारी के लिए देवघर में कमर कस ली है, जिसमें लगभग तीन लाख कांवरियों के ...और पढ़ें

सावन की अंतिम सोमवारी के लिए देवघर प्रशासन की पुख्ता तैयारी।

सावन की अंतिम सोमवारी के लिए देवघर प्रशासन की पुख्ता तैयारी।

HighLights

  1. अंतिम सोमवारी के लिए देवघर प्रशासन की पूरी तैयारी।

  2. लगभग तीन लाख कांवड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है।

  3. भीड़ प्रबंधन हेतु नई क्यूआरटी का गठन किया गया।

संवाददाता जागरण, देवघर। सावन का अंतिम सोमवारी आने के साथ की मेला ढलान की ओर पहुंच गया है। अंतिम सोमवारी को लेकर एक बार फिर से प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन इस सोमवारी को लेकर कमर कसकर पूरी तरह से तैयार है।

तीसरी सोमवारी को करीब तीन लाख कांवड़ियों के बाबाधाम पहुंचने की उम्मीद है। तीसरी सोमवारी के बाद कुछ हद तक कांवड़ियों की रफ्तार कम हुई थी। ऐसे में प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। चौथी सोमवारी के पास आते ही फिर से चहल-पहल बढ़ गयी है।

रविवार सुबह से देवघर की सीमा से सटे बिहार के इलाके में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी थी। दोपहर बाद ये संख्या बाबाधाम में नजर आने लगी। ऐसे में प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। एक बार फिर से प्रयास किया गया कि रविवार को अधिक से अधिक कांवड़ियों को बाबा का दर्शन कराया जाए। ताकि सोमवार को भीड़ को कम किया जा सके।

कर्मियों में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भरा जोश

अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त व एसपी लगातार डयूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं। उनमें जोश भरने का प्रयास किया जा रहा है।

इसको लेकर दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों को संबोधित किया। उसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी को एक आखरी बार पूरी ताकत झोंक देने का निर्देश दिया गया है।

अंतिम सोमवारी को नए क्यूआरटी का गठन

अंतिम सोमवारी को एक नए क्यूआरटी का गठन किया गया है। जानकारी हो कि मेला व्यवस्था में पहले से 26 क्यूआरटी काम कर रही है। इस बार श्रावणी मेला से पहले 22 क्यूआरटी की टीम कतार व पूजा व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए लगाया जाता था।

पहली सोमवारी को मंदिर के अंदर बाह्य अरघा में कांवड़ियों की भीड़ अधिक बढ़ जाने के कारण उत्पन्न अफरातफरी को देखते हुए यहां चार नया क्यूआरटी का गठन किया गया।

जसीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में संचालित ये क्यूआरटी बाह्य अरघा में जलार्पण की कतार को संचालित करने के लिए ही मंदिर के अंदर से कांवरियों की भीड़ को जल्द से जल्द बाहर निकालने का काम कर रही है।

तीसरी सोमवारी को महसूस किया गया कि क्यू कांपलेक्स फुटओवरब्रिज जाने के कारण कांवड़ियों की भीड़ काफी बढ़ जा रही है। यहां अव्यवस्था का माहौल कायम हो जा रहा है। ऐसे में यहां की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नए क्यूआरटी का गठन किया गया है।
पहली और खासतौर पर दूसरी व तीसरी सोमवारी की तुलना में इस बार कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम लेगी कांवड़ियों की अग्नि परीक्षा

चाैथी सोमवारी को मौसम भी कांवड़ियों की अग्नि परीक्षा लेगी। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी और धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी है। बारिश भी अपेक्षाकृत कम हुई है। पहले तीन सोमवारी को मौसम ने कांवड़ियों को काफी राहत दी गयी।

लेकिन इस बार अगर ऐसा ही रहा तो चौथी साेमवारी को कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसको देखते हुए प्रशासन dhपीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गयी।

वहीं कतार में कांवड़ियों पर जल के छिड़काव का भी इंतजाम किया गया है, ताकि उन्हें राहत पहुंचाया जा सके। सभी की उम्मीद है की अंतिम सोमवारी बाबा भोले की कृपा से अच्छे से पार लग जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।