विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर पुलिस को सौगात, 67 नए वाहनों के साथ अब सड़कों पर उतरेगी खाकी

Published: Fri, 13 Mar 2026 03:18 PM (IST)

देवघर पुलिस को मुख्यालय से 28 चार पहिया और 39 दो पहिया नए वाहन मिले हैं। एसपी सौरभ ने बताया ...और पढ़ें

देवघर पुलिस को मिलेंगे 67 नए वाहन। (AI IMAGE)

देवघर पुलिस को मिलेंगे 67 नए वाहन। (AI IMAGE)

HighLights

  1. देवघर पुलिस को 28 चार पहिया, 39 दो पहिया वाहन मिले।

  2. नए वाहनों से पुलिस गश्ती और कानून व्यवस्था सुधरेगी।

  3. पुराने वाहनों के रखरखाव खर्च में कमी आएगी।

जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर में पुलिसिंग को और बेहतर किया जा सकेगा। गश्ती व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा सकेगा। ये संभव इस कारण हो पाएगा क्याेंकि मुख्यालय की ओर से देवघर जिला को 28 चार चक्का और 39 दो चक्का वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है।

एसपी सौरभ ने बताया कि इन वाहनों का उपयोग बेहतर पुलिसिंग व गश्ती व्यवस्था को दुरुस्त करने में किया जाएगा। जानकारी हो कि जिले के कई थानों में वाहनों की कमी के कारण पुलिस को गश्ती करने में परेशानी होती है। कई जगह वाहन हैं भी वह काफी पुराने व कंडम हालत में हैं।

किसी का टायर खराब हो गया है तो किसी का बैटरी। किसी गाड़ी की बॉडी सड़ चुकी है तो किसी में ठीक से ब्रेक नहीं लगता। किसी का सीट उखड़ गया है तो किसी का दरवाजा सही से बंद नहीं होगा।

ऐसे में हर वक्त गश्ती के दौरान पुलिस वालों को हादसे का डर सताता रहता था। इसके बावजूद पुलिस अब तक उपलब्ध संसाधनों के भरोसे ही पुलिस गश्ती कर रही थी। ऐसे में नए वाहन पुलिस के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों से यहां वाहनों की कमी थी और कई बार डिमांड भी किया गया था।

खर्च में आएगी कमी

वहीं, नए वाहनों के आने से पुराने वाहनों के रखरखाव में हो रही खर्च में भी कमी आएगी, जिस कारण राजस्व की बचत होगी। एसपी ने बताया कि ये आंकलन किया जा रहा है कि किसी थाना क्षेत्र में समस्या ज्यादा है। कहां की गाड़ी ज्यादा खराब है।

क्षेत्र, अपराध व गश्ती व्यवस्था के मद्देनजर कहां दो पहिया और कहां चार पहिया वाहन की जरूरत है। जरूरत के मुताबिक थाना क्षेत्र में वाहनों को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, वाहन उपलब्ध कराने के बाद विभिन्न थाना क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में पहल किया जाएगा।

इन वाहनों के आने से जिले में गश्ती व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही विधिवत संचालित करने में मदद मिलेगी। जानकारी हो कि राज्य में सभी जिलों को नया चार चक्का व दो चक्का वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।