विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का सारा इंतजाम करने के बाद दूल्हे ने बंद कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

By Kanchan Saurabh MishraEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 04 Jun 2023 07:28 PM (IST)

मधुपुर के सलैया गांव में शादी के घर जश्न और उत्साह का माहौल अचानक गम में बदल गया। दूल्हा खेलू ...और पढ़ें

सोमवार को घर से बारात जाना था कटोरिया।
सोमवार को घर से बारात जाना था कटोरिया।

संवाद सूत्र, देवघर: मधुपुर के सलैया गांव में शादी के घर जश्न और उत्साह का माहौल अचानक गम में बदल गया। दूल्हा खेलू दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में बताया जाता है 26 वर्षीय युवक खेलू दास का विवाह बिहार के चानन कटोरिया में तय हुआ था।

युवक ने खुद लड़की को देखकर पसंद किया था। सोमवार को खेलू की बारात जाने वाली थी। आज गांव और गोतिया के साथ खानपान था। खेलू ने खुद कार और डीजे बुकिंग के संबंध में बातचीत किया था। रविवार सुबह स्वजनों के साथ चाय पीने के बाद वह बोला काफी थक गया हूं सोने जा रहा हूं।

गमछे से लगाया फांसी

इसी दौरान उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गमछा से पंखा में फांसी लगाकर झूल गया। कुछ देर बाद जब स्वजनों ने उसे आवाज दी और कमरा नहीं खुला तो खिड़की तोड़कर परिजन अंदर गए। उसे फंदे से उतारकर डॉक्टर के यहां ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी शामिल होने आए रिश्तेदार भी घटना से अंचभित हैं।

घटना की सूचना पर मधुपुर थाना के एएसआई सांमत कुमार और रोबिन बेसरा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मृतक के स्वजनों से घटना की जानकारी लिया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया।

मातम का माहौल

घटना के बाबत क्षेत्र के मुखिया प्रतिनिधि सुशील सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरे इलाके में गमगीन माहौल है। युवक खेलू दास काफी मेहनती था। वह अपनी शादी की तैयारी में उत्साह के साथ जोर-शोर से जुटा था। मृतक युवक के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि घर में शादी तैयारी हो चुकी थी।

आखिर क्यों उठाया ऐसा फैसला

बीते देर रात रस्म हुआ। रविवार को हल्दी लेपन समेत अन्य रस्म होना था खेलू गुजरात में काम करता था। अचानक फांसी लगाने से परिवार भी हैरान हैं। किसी के समझ में ये नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। वहीं इस संबंध में पुलिस ने एएसआई सांमत कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज होगा।