विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर में दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच मातम, बस की टक्कर से 50 वर्षीय सीताराम यादव की मौत

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:39 PM (IST)

मोहनपुर, देवघर में देवघर-गोड्डा मुख्य मार्ग पर जमुनिया जंगल के पास एक बस की टक्कर से 50 वर्षीय सीताराम यादव की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद जुटे लोग। फोटो जागरण

दुर्घटना के बाद जुटे लोग। फोटो जागरण

HighLights

  1. मोहनपुर में बस की टक्कर से सीताराम यादव की मौत।

  2. जमुनिया जंगल के पास देवघर-गोड्डा मार्ग पर हादसा हुआ।

  3. दुर्गा पूजा के बीच परिवार में मातम, गांव में शोक।

संवाद सहयोगी, मोहनपुर (देवघर)। देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल 50 वर्षीय सीताराम यादव की मौत हो गयी। मृतक मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटिया गांव का रहने वाला था।

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाने ले गई। वहीं, दुर्गा पूजा के त्योहार के बीच हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीताराम यादव कोठिया हटिया से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जमुनिया जंगल के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बस से उसे धक्का मार दिया।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मोहनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

वहीं, एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो नेता सह समाजसेवी श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित स्वजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकारी स्तर पर हर संभव मदद व मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों की खरीद पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, पलामू के किसान 25 अक्टूबर तक करें आवेदन 

यह भी पढ़ें- मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे Jharkhand CM Hemant Soren, दामोदर-भैरवी संगम में किया विसर्जन