विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoghar Delhi Flight: एक बार फिर 90 दिन बाद 16 सितंबर से देवघर-दिल्ली की शाम की फ्लाइट, जानिए शेड्यूल

Published: Thu, 21 Aug 2025 08:10 PM (IST)

देवघर एयरपोर्ट से 16 सितंबर से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट फिर शुरू होगी जो पहले 15 जून से ...और पढ़ें

एक बार फिर 90 दिन बाद 16 सितंबर से देवघर-दिल्ली की शाम की फ्लाइट
एक बार फिर 90 दिन बाद 16 सितंबर से देवघर-दिल्ली की शाम की फ्लाइट

HighLights

  1. 16 सितंबर से शाम की दिल्ली फ्लाइट शुरू
  2. दिल्ली एयरपोर्ट नवीनीकरण के कारण फ्लाइट बंद थी
  3. देवघर से चार कमर्शियल फ्लाइट्स उपलब्ध

जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर एयरपोर्ट से तीन महीने बाद 16 सितंबर से शाम की फ्लाइट उड़ान भरेगी। देवघर-दिल्ली के बीच अभी एक फ्लाइट चल रही है। जल्द ही फिर से शाम की फ्लाइट उड़ान भरने लगेगी। एक सुबह में तो दूसरी शाम में उड़ान भरेगी। 15 जून से 15 सितंबर तक शाम की फ्लाइट बंद रखा गया था। पुनः 16 सितंबर से परिचालन सामान्य हो जाएगा।

परिचालन पर तीन महीने के विराम का सबसे बड़ा कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल टू का रिनोवेशन बताया गया था। इसके कारण उस समय के लैंडिंग स्लाट की फ्लाइट समय से विलंब से चल रही थी। देवघर-दिल्ली की शाम वाली फ्लाइट 14 जून को अंतिम बार उड़ान भरी थी। तीन महीने तक शाम की फ्लाइट सस्पेंड रखा गया था। शाम की दिल्ली वाली फ्लाइट की सुविधा 16 अप्रैल से शुरू हुई थी।

एयरपोर्ट शुरू होने के 33 महीने बाद मिला नाइट सर्विस देवघर एयरपोर्ट देखते ही देखते देश के कोने कोने से जुड़ता जा रहा है। 33 महीने बाद 16 अप्रैल से देवघर-दिल्ली के बीच नाइट सर्विस की फ्लाइट शुरू हुई। अब गुवाहाटी और हैदरबाद की विमान सेवा शुरू होने का इंतजार है।

देवघर एयरपोर्ट से 2022 में दिल्ली के लिए पहला यात्री विमान शुरू हुआ था। ठीक 33 महीने बाद दिल्ली के लिए दूसरा यात्री विमान ने उड़ान भरना शुरू किया। ऐसे तो विशेष विमान की नाइट में लैंडिंग सुविधा 2024 के मई में ही शुरू हो गयी थी। परंतु यात्री विमान शुरू नहीं हुआ था।

बता दें कि दिन की सेवा भी पहले दिल्ली से शुरू हुई और रात की सेवा भी दिल्ली ने ही पहले दी। ऐसे में 16 अप्रैल देवघर एयरपोर्ट के लिए खास हो गया। और खास हो गया एक बार फिर 16 सितंबर यानि 16 तारीख।

दक्षिण भारत को जोड़ा बेंगलुरु की विमान सेवा प्रतिदिन हो गयी है। वहां से दक्षिण भारत की विमान सेवा का कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाता है। विदेश जाने के लिए भी सीधी विमान सेवा की यहां सुविधा है। मालद्वीप, बाली, थाईलैंड के फुकेट, पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं। अभी देवघर से विदेश का कनेक्टिंग फ्लाइट वाया दिल्ली था। अब तो बेंगलुरु और मुंबई भी हो गया है, क्योंकि यहां के लिए भी सेवा बहाल है।

देवघर से अब चार कमर्शियल फ्लाइट की सुविधा हो गई है। दो दिल्ली के लिए और एक-एक विमान बेंगलुरु और मुंबई के लिए है। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले पांच साल में दुनियां के टॉप थ्री में आ जाएगी।

देवघर एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान समय सारणी
गंतव्य आगमन प्रस्थान आवृत्ति
दिल्ली 11:10 सुबह 11:40 सुबह प्रतिदिन
कोलकाता 3:40 दोपहर 4:00 दोपहर प्रतिदिन
मुंबई 1:10 दोपहर 1:45 दोपहर मंगल, गुरु, शनि
बेंगलुरु 2:15 दोपहर 2:45 दोपहर प्रतिदिन
देवघर-दिल्ली - 7:40 शाम प्रतिदिन