मधुपुर रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव
मदुपुर में मिला युवक का शव
संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर) : मधुपुर शहर के रेलवे न्यू कॉलोनी परिसर से पुलिस ने बुधवार को 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि रेलवे कॉलोनी परिसर में मंगलवार से ही एक व्यक्ति रोड के किनारे लावारिस हाल में गिरा पड़ा था। बुधवार की सुबह जब उसे उसी हालत में लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस रेल परिसर पहुंचीं तो पाया कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ व छानबीन करना प्रारंभ किया। शव से दुर्गंध अी रहा थी। इससे पुलिस को शक है कि युवक की मृत्यु तुरंत नहीं हुई है।
इधर आसपास के लोग समझ रहे थे कि वह शराब पीकर गिरा है। पुलिस पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दी है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि युवक मुंह के बल गिरा था लेकिन उसके चेहरे या कहीं और चोट का निशान नहीं मिला है। बहरहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक सफेद सर्ट व काला पैंट पहना है। फिलहाल इस मामले में पुलिस यूडी केस दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।