तालाब में डूबने से एक महिला की मौत
संवाद सहयोगी मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजासारे गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 07:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोहनपुर : थाना क्षेत्र के राजासारे गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रकाश यादव की पत्नी 40 वर्षीया ललिता देवी के रूप में हुई है। सुबह वह स्नान करने तालाब गई थी। इसी दौरान महिला का चप्पल खुलकर तालाब में गिर गया। जिसे निकालने के क्रम में उसका पांव पिसल गया और वह पानी में डूब गई। निकलने का काफी प्रयास की लेकिन वह बाहर नहीं निकल सकी और उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसरा है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस मामले को छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें