प्रांतस्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी बना विजेता
भारत विकास परिषद झारखंड प्रांत का प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सातर रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया।
देवघर : भारत विकास परिषद, झारखंड प्रांत का प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सातर रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में राज्य भर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के नौ शाखाओं के विजेता दल ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन देवघर विधायक नारायण दास, कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.विजय कुमार सिंह, परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष सरिता सिन्हा, महासचिव रमण सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चन्द्र सिंह व संरक्षक सदस्य एसपी सिंह, डॉ. जेके चौधरी, उप माहापौर नीतू देवी ने भारत माता एवं विवेकानन्द के तस्वीर पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक शाखाओं ने हिन्दी तथा संस्कृत में राष्ट्रीय ओजस्विता और देशभक्ति के एक-एक संगीतमय समूहगान प्रस्तुत किया। प्रत्येक समूह में आठ बच्चे तथा तीन म्यूजिशियन ने प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में झारखंड से बाहर के तीन निर्णायक सुभोतोष देवघरिया, रानीगंज, राकेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर तथा दिवाकर नारायण पाठक, मोतिहारी तथा पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. एसएन पटेल मौजूद थे। निर्णायकों द्वारा झारखंड राज्य स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के विजेता देवघर शाखा की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर, उपविजेता रांची शाखा की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची तथा तृतीय स्थान पर धनबाद मुख्य शाखा की ओर से धनबाद पब्लिक स्कूल को घोषित किया गया। प्रतियोगिता पश्चात विजेता टीमों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागी टीमों को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में भाग लिये सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। प्रतियोगिता में अन्य छह टीम बोकारो, मैथन धनबाद, चास, कोडरमा, हजारीबाग तथा जमशेदपुर की शाखाएं थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय सचिव (संस्कार) हरी रंजन सिंह, प्रकाश चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक, डॉ. नीतू अग्रवाल, सचिव अभय कुमार, कोषाध्यक्ष बिपिन मिश्रा, शाखा के अन्य पदाधिकारी डॉ. राजेश राज, रूपा केशरी, प्रीती कुमारी, बैद्यनाथ विश्वकर्मा, प्रो. परिमल सिंह, रीता राज, बिन्दु पाठक, रीता नाथ, डॉ. अनिकेत की भूमिका अहम रही।