Move to Jagran APP

स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया जागरूक

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा सिदो-कान्हू मुर्मू विवि प्रशासन के निर्देश पर फीट इंडिया के तहत शनिवार को देवघर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवक व छात्रों ने साइकिल रैली निकाली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:16 AM (IST)
स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया जागरूक
स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया जागरूक

देवघर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा सिदो-कान्हू मुर्मू विवि प्रशासन के निर्देश पर फीट इंडिया के तहत शनिवार को देवघर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवक व छात्रों ने साइकिल रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने झंडी दिखाकर रैली का रवाना किया और कहा कि स्वस्थ रहना सबके लिए जरूरी है। खासतौर से छात्र-छात्राओं के लिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। शरीर स्वस्थ रहेगा तभी पढ़ने में भी मन लगेगा। स्वस्थ रहकर ही हम देश को आगे ले जा सकते हैं और समाज व देश के विकास में योगदान कर सकते हैं। साइकिल रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

loksabha election banner

बीएड कॉलेज के छात्रों ने निकाली रैली : हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज, देवघर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शनिवार को फिट इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन किया किया गया। इसके अंतर्गत एक साइकिल रैली निकाली गई। रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पांडेय, गोर्वधन साहित्य उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य असीम विश्वास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य श्री पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य शहर के सभी लोगों को फिटनेस का संदेश पहुंचाना है। यह कार्यक्रम भारत के प्रत्येक नागरिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बनाने की पहल है। कहा कि रैली के माध्यम से लोगों इसके बारे में जागरूक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों को साइकिल का प्रयोग करने की सलाह दी। रैली में संयोजक नवनीत कुमार सिंह, विक्की चौधरी, दुर्गा भौमिक, सुषमा सिन्हा, गुंजा कुमारी, ओम कुमार, सुनील नरौने, मुकेश झा, पंकज कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार पांडेय, नवनीत निराला, कार्तिक नंदझा, निर्मला देवी, अभिमन्यु, रितिका कुमारी, रितु रानी, मिनाक्षी सिंह, पवन मंडल, नवीन कुमार, विकास कुमार शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.