विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब लाटरी निकलने का लालच दे रहे साइबर अपराधी

By JagranEdited By:
Published: Wed, 29 Jul 2020 06:28 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:11 AM (GMT+05:30)

लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी नित्य नए पैंतरे अजमा रहे हैं। अब ये ठग वाट्स एप का प्रयोग ...और पढ़ें

अब लाटरी निकलने का लालच दे रहे साइबर अपराधी
अब लाटरी निकलने का लालच दे रहे साइबर अपराधी

जागरण संवाददाता, देवघर : लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी नित्य नए पैतरे अजमा रहे हैं। अब ये ठग वाट्सएप का प्रयोग कर लोगों को प्रलोभन दे रहे हैं और उन्हें अपना शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा एक मैसेज व कॉल यहां बेलाबगान श्रीकांत रोड निवासी संजय मालवीय को आया। मैसेज में कहा गया कि उन्हें केबीसी से 25 लाख का इनाम लॉटरी के तहत मिला है। उन्हें ये राशि प्राप्त करने के लिए कंपनी से जल्द संपर्क करने व कंपनी के नियम व बताई बातों का अनुपालन करने कहा गया है। उसमें एक नंबर दिया गया और नीचे आकाश वर्मा एसबीआइ लिखा हुआ है। अमिताभ बच्चन की तस्वीर, कौन बनेगा करोड़पति का लोगो व लॉटरी का नंबर भी लिखा हुआ है। एक कोने पर अशोक स्तंभ का भी निशान अंकित है। एक कॉल भी आया। कॉल करनेवाले ने अपने आप को वाट्सएप कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने बताया वह नई दिल्ली से बात कर रहा है। बताया कि वाट्स एप के नंबर पर आपको 25 लाख की लॉटरी लगी है।

बताया कि इंटरनेशनल स्तर पर लॅकी ड्रा हुआ था। पांच देश के लोगों का नंबर ड्रा के लिए शामिल किया गया था। इस इनाम की राशि फिलहाल मुंबई एसबीआइ में आई हुई है। एक नंबर को अपने वाट्स एप से जोड़ने को कहा। उसपर कॉल करने से बताया जाएगा कि ये राशि हासिल करने के लिए क्या करना होगा। शर्त ये है कि कॉल वाट्स एप पर ही करना है। सीधे कॉल नहीं कर सकते। उन्हें लॉटरी पर दिया गया नंबर बताना है फिर वहां से जानकारी दी जाएगी और उसी आधार पर ईनाम की रकम मिलेगी।

ऐसा ही कॉल व मैसेज बिलासी टाउन प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आकांक्षा सिन्हा व कई अन्य लोगों को भी आया है। पिछले दिनों सीबीएसई के रिजल्ट को ठीक कराने के नाम पर यहां के कई छात्रों व उनके घरवालों को संपर्क किया था। ये मामला थाना भी पहुंचा था। जानकारी हो कि आए दिन देवघर व जामताड़ा के साइबर अपराधी गिरफ्तार हो रहे हैं, लेकिन इनकी करतूत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।