Move to Jagran APP

शातिर दिमाग और तकनीक की जुगलबंदी से बने धनकुबेर

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर व जामताड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ बन गया है। पूरे देश म

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 10:47 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 10:47 PM (IST)
शातिर दिमाग और तकनीक की जुगलबंदी से बने धनकुबेर
शातिर दिमाग और तकनीक की जुगलबंदी से बने धनकुबेर

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर व जामताड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ बन गया है। पूरे देश में यहां के अपराधी वारदातों को अंजाम देकर हर राज्य की पुलिस की नींद उड़ाए हैं। अक्सर विभिन्न प्रदेशों की पुलिस साइबर अपराधियों की तलाश में यहां आती है। ये शातिर अपराधी अपने दिमाग और तकनीक की सटीक जुगलबंदी कर धनकुबेर बन गए हैं।

loksabha election banner

इनकी गतिविधियों पर अंकुश को साइबर थाने की स्थापना की गई। बावजूद वारदातें थम नहीं रहीं हैं। देश के अनेक राज्यों के उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सेंध लगाकर अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि एक वर्ष में करीब 160 साइबर अपराधी पकड़े गए हैं।

इनके पास से करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई। कमाई को लेकर इनके पास कोई ठोस जबाव नहीं था। साइबर अपराधियों का रहन-सहन और संपत्ति देख पुलिस अधिकारी भी भौचक हैं। इसलिए संपत्ति की जांच ईडी से कराने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। सारठ थाना क्षेत्र निवासी साइबर अपराध के आरोपित सुनील मेहरा व संतोष मेहरा के मामले में प्रस्ताव ईडी ने स्वीकार कर लिया है। कई अन्य अपराधियों की संपत्ति जांच का भी प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

सुख सुविधाओं से लैस घर में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे :

हाल में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा में पुलिस ने छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोपित सुभाष मंडल व संतोष मंडल को गिरफ्तार किया। इनके छह अन्य साथियों की तलाश जारी है। इनके घर से पुलिस ने तीन चार पहिया वाहन, चार दो पहिया वाहन व अन्य संपत्ति बरामद की है। इनका घर की भव्यता देख अधिकारियों के होश फाख्ता थे। घर की कीमत 70 लाख से अधिक आंकी जा रही है। हर कमरे में टीवी, एससी व ऐशोआराम की सुविधाएं इनकी संपत्ति की चुगली कर रहीं थीं। घर में सीसीटीवी कैमरे तक लगे थे। पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के दरवे गांव में छापेमारी मे सीताराम मंडल, उमेश मंडल व राम प्रसाद मंडल को गिरफ्तार किया। इनके भी आलीशान मकान हैं। पर, ये लोग कुछ खास काम नहीं करते। सीधी सी बात है कि साइबर क्राइम के दम पर चूना लगा रहे हैं। पुलिस ने हाल में पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी विकास मंडल व मोहनपुर थाना क्षेत्र के खड़गडिहया गांव निवासी योगेन्द्र मंडल को गिरफ्तार किया। इन पर मध्यप्रदेश के रीवा निवासी एक व्यक्ति के खाता से 13 लाख रुपया उड़ाने का आरोप है। खासतौर पर विकास की संपत्ति अब पुलिस के लिए जांच का विषय बन चुकी है। उसका शानदार घर है। जबकि कहने को वह पढ़ाई करता है। तब इतनी संपदा कहां से आई। जांच का विषय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.