विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवी दुर्गा से की महिषासुर रूपी कोरोना से मुक्ति की मांग

By JagranEdited By:
Published: Wed, 06 Oct 2021 08:25 PM (IST)

जागरण संवाददाता देवघर शारदीय नवरात्रा की पूर्व संध्या पर तक्षशिला विद्यापीठ में महालया

देवी दुर्गा से की महिषासुर रूपी कोरोना से मुक्ति की मांग
देवी दुर्गा से की महिषासुर रूपी कोरोना से मुक्ति की मांग

जागरण संवाददाता, देवघर: शारदीय नवरात्रा की पूर्व संध्या पर तक्षशिला विद्यापीठ में महालया के अवसर पर महिषासुर मर्दिनी का जीवंत दर्शन तक्षशिला की छात्राओं ने कराया। ऐसा लगा मानो दुर्गा अवतरित हो गयी हो। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से देवी दुर्गा से महिषासुर रूपी कोरोना महामारी के तांडव से मुक्ति की मांग की। छात्राओं ने या चंडी. गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी क्रम में सभी देवी देवताओं की आराधना पर देवी दुर्गा का आगमन बड़े ही रोमांचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं समस्त देवी देवताओं के द्वारा प्रदत्त सारी शक्तियां व अस्त्र-शस्त्र के सहारे मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर डाला। ऐसे विहंगम ²श्य को कलाकारों के द्वारा जीवंत प्रस्तुति को देख मुख्य अतिथि उपायुक्त मंत्रमुग्ध हो गए। नयनाभिराम करने वाले महिषासुर मर्दिनी के इस ²श्य की लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम की समाप्ति सिदूर खेला एवं धनुची नृत्य से किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम के दौरान कोरोना से बचाव हेतु सरकारी गाइडलाइन का बखूबी पालन किया। उपायुक्त एवं एमडी ने अपने संबोधन में दशहरा की शुभकामना दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य प्रद्युत घोष, शिक्षिका सविता कुमारी,डा. श्यामा झा,पूर्णिमा चटर्जी,अर्पण चटर्जी,देवाशीष शिकदर, प्रतिभा रॉय, मनीषा सिन्हा, शिमरण शर्मा,यमुना सरेवार,विद्या झा,विभा मारू व छात्र-छात्राओं की महती भूमिका रही। इस अवसर पर हिदी विद्यापीठ के कुलसचिव कौशल किशोर ठाकुर, मोतीलाल द्वारी, विक्की चौधरी, मीडिया प्रभारी शंभू सहाय, हिमांशु झा विशेष रूप से मौजूद थे। इससे पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं स्कूल के एमडी सह पूर्व मंत्री केएन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।