Move to Jagran APP

पिस्तौल का भय दिखा महिला से बनाया शारीरिक संबंध, बनाया वीडियो

संवाद सूत्र मधुपुर मधुपुर महिला थाना में शुक्रवार को थाना क्षेत्र की एक 35 वर्षीय विवाहिता क

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:46 PM (IST)
पिस्तौल का भय दिखा महिला से बनाया शारीरिक संबंध, बनाया वीडियो
पिस्तौल का भय दिखा महिला से बनाया शारीरिक संबंध, बनाया वीडियो

संवाद सूत्र, मधुपुर : मधुपुर महिला थाना में शुक्रवार को थाना क्षेत्र की एक 35 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। इसमें आरोपित पर पिस्टल का भय दिखाकर दो युवकों पर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का आरोप लगा है। घटना 14 जनवरी की है। 15 जनवरी को पीड़िता महिला थाना पहुंची लेकिन यहां सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता 19 जनवरी को एसपी से मिली। एसपी के निर्देश पर महिला थाना मधुपुर में मामला दर्ज हुआ। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर में काम करता है। वह घर से शाम को शौच करने निकली थी। इसी बीच दिलीप मंडल और जामुन मंडल महिला का मुंह बंद करके उसे कमरे में ले गए और पिस्टल सटा दिया। महिला के साथ रह रहे उसके देवर के छह साल के बच्चे के गर्दन पर चाकू रखकर जान मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान एक आरोपित युवक ने महिला की अश्लील वीडियो मोबाइल से बनाकर चुपचाप रहने कहा। बाद में दोनों युवकों ने वीडियो को गांव में ही दो व्यक्ति और एक महिला को दिखा दिया। महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति के आने के बाद दोनों एसपी से मिले। फिर एसपी के निर्देश पर घटना के एक सप्ताह के बाद मधुपुर महिला थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपित घर से फरार हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.