हिदी दिवस पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
शहर के अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय में शनिवार को हिदी दिवस सह पखवाड़ा के तहत छात्राओं के बीच क्विज भाषण कविता पाठ प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
देवघर : शहर के अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय में शनिवार को हिदी दिवस सह पखवाड़ा के तहत छात्राओं के बीच क्विज, भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी ने कहा कि हिदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। हमें इसके महत्व को नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेशमा परवीन, द्वितीय यास्मीन परवीन, तृतीय स्थान जीनत व संजना को प्राप्त हुआ। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पिकी कुमारी, द्वितीय वंदना कुमारी व साक्षी कुमारी तथा तृतीय स्थान वर्षा कुमारी व नीलू कुमारी प्राप्त हुआ। धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाध्यापक शंभू नाथ मिश्रा एवं संचालन राम अचल यादव ने किया। मौके पर शिक्षक शक्तिनाथ ठाकुर, इकराम अली अंसारी, मुरलीधर मंडल, रंजन कुमार चौधरी, अमित कुमार, सिकंदर दास, पल्लवी सिन्हा, रेखा कुमारी यादव, किरण कुमारी, सत्यव्रत कुमार, जयंत सिन्हा समेत पांच सौ से अधिक छात्राएं मौजूद थे।