Move to Jagran APP

शिव की नगरी से रघुवर ने मांगा आशीर्वाद

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर सीएम ने कहा- बाप-बेटे की पार्टी को उखाड़ बनाएं डबल इंजन की सरकार

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 06:38 AM (IST)
शिव की नगरी से रघुवर ने मांगा आशीर्वाद

जागरण टीम, देवघर, मधुपुर (देवघर): देवघर के आर मित्रा स्कूल में मंगलवार को आयोजित जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को करार जवाब देकर केंद्र और राज्य में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाएं ताकि विकास की यह गति निर्बाध रहे। झारखंड के बाप -बेटे की पार्टी को उखाड़ फेंके। खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री यहां चंद मिनट ही जनता को संबोधित कर सके और रांची के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

इससे पूर्व मधुपुर के गांधी चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो राष्ट्र विरोधी हैं। विपक्षी पार्टियां पाकिस्तानी नेताओं की भाषा बोल रही हैं। इसलिए उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। भाजपा मुस्लिम तुष्टीकरण नहीं करती बल्कि विपक्षी दलों ने मुसलमानों को इस कदर उलझा रखा है कि उसे राष्ट्रवाद का बोध नहीं हो पा रहा। मुख्यमंत्री ने झामुमो, कांग्रेस व झाविमो नेताओं को निशाना पर लेते हुए जमकर खिचाई की। कहा कि इस विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। झामुमो को बताया झारखंड मुद्रा मोचन

झामुमो को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि पांच साल तक झारखंड की जनता की सेवा की है। अब आपके सामने हिसाब लेकर आए हैं। सीएम ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर में भारत की अलग छवि है। जिस तरह ट्रंप ने मोदी की तारीफ की उससे हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। आधारभूत संरचना को आधार बनाकर ही उन्होंने पांच साल में विकास की जो इबारत झारखंड में लिखी है वह पिछले 15 साल में नहीं हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के रांगा सिरसा, पथरौल में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया। बारिश के बीच डटे रहे लोग

मधुपुर के डालमिया चौक पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गांधी चौक पर आयोजित सीएम की सभा में काफी संख्या में लोग सुबह 10 बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। झमाझम बारिश के बीच करीब चार घंटे तक लोगों ने मुख्यमंत्री को देखने और उनके संबोधन को सुनने के लिए बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर डटे रहे। गांधी चौक पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने मंच पर पहुंचकर संबोधन के लिए माइक थाम लिया।

मौके पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, सुनील सोरेन, मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, राज पलिवार, रणधीर सिंह, विधायक नारायण दास, जिला अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, जिला मंत्री सचिन रवानी, राजेंद्र गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल शाही, महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा मालती सिन्हा, हेमंत नारायण सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, संजीव जजवाड़े, संजय चटर्जी, नवल किशोर राय समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बिना भेदभाव किए हुआ संतालपरगना का विकास

सारठ : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मंगलवार को सारठ चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता से आशीर्वाद लेने आए हैं। कहा कि 2014 के चुनाव के बाद राज्य में बनी सरकार मजबूत निर्णय लेने वाली साबित हुई है। कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक और शासक सेवक होता है। पांच साल में किए गए कार्याें का हिसाब-किताब देकर वे जनता से दोबारा आशीर्वाद लेने आएं हैं ताकि केंद्र और राज्य में दोबार डबल इंजन की सरकार तेज गति से विकास कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जनता पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनाती तो आज विकास नहीं होता। झामुमो पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि संताल परगना में क्षेत्रीय दल झामुमो को यहां की जनता ने अपार स्नेह दिया लेकिन झामुमो के शीर्ष नेताओं ने यहां की जनता व आदिवासियों को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। कहा कि इससे उलट पांच साल में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव किये संतालपरगना को संवारने का काम किया है। दुमका में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, देवघर के देवीपुर में एम्स का निर्माण होना इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर में रविद्रनाथ कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है क्योंकि संताल परगना कृषि आधारित क्षेत्र है। कहा कि आजादी के 72 साल बाद गोड्डा में रेललाइन लाने का काम सांसद डा.निशिकांत दुबे ने किया। कृषि मंत्री रणधीर सिंह के प्रयास से सारठ में चौतरफा विकास हुआ है। इससे पूर्व सारठ पहुंच कर मुख्यमंत्री ने शहीद गणेश पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर सांसद डा.निशिकांत दुबे, सुनील सोरेन, समाज कल्याण मंत्री डा.लुइस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, जिला अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, सुकुमनी हांसदा, भाजपा नेता रीता चौरसिया, संजय यादव, पंकज भदोरिया, कृष्ण मुरारी राय, जयकुमार सिंह, परमानंद ठाकुर, देबू पोद्दार, संतोष तिवारी, निपू सिंह, रघुनंदन सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

सेवा के बदले मांग रहा आशीर्वाद

करौं : श्रम मंत्री राज परिवार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिमरा मोड़ सिरसा के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री यात्रा में सिरसा रंगा कॉलहोर बहादुरपुर लालगढ़ आदि लोग सड़क के दोनों मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पथरोल में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि काम के बदले आशीर्वाद मांगने आया हूं। विधानसभा चुनाव में आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों गरीबों के बारे में सोचने वाला कोई है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। महिलाओं के दर्द को समझा और उन्हें उज्जवला गैस योजना से जोड़ा। गरीब असहाय बीमार को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुभाष पांडे प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ललन सिंह दिलीप यादव कृष्णा पोद्दार, सुखलाल मंडल राहुल चौधरी पूर्णेन्दु राय संतोष गुप्ता रुपेश गुप्ता मदन चक्रवर्ती हरकिशोर पांडे वकील भोक्ता अमित उपाध्याय सुशील चौधरी लक्ष्मण चौधरी मिटू शेख समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

----------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.