गंदगी मुक्त नाली-गली से ही बनेगा स्वस्थ समाज
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड की धमनी प
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड की धमनी पंचायत सचिवालय से प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि रंजन व मुखिया सबा परवीन ने दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ स्वच्छता गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। अभियान में महिलाओं की भागीदारी देखते ही बन रही थी। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर पंचायत सचिवालय परिसर सहित गांव की सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत के अंतिम गांव में इस अभियान को चलाया जाएगा। इसमें संबंधित पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जल सहिया ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में अपेक्षित सहयोग करने की अपील की। कहा कि जब तक घर गांव की सड़क, गली, नाली गंदगी मुक्त नहीं होगा, तब तक स्वस्थ एवं सभ्य समाज की स्थापना नहीं हो पाएगी। मौके पर प्रखंड समन्वयक राशिद अंसारी, फिरोज खान, जल सहिया कल्पना दत्ता, वार्ड सदस्य इकलाख खान, खेलो महतो, साकिब खान, मालती देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, द्रोपदी देवी, मुन्नी देवी ने श्रमदान कर अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।