Move to Jagran APP

कांग्रेस व झामुमो की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जागरण संवाददाता देवघर झारखंड विधानसभा उप चुनाव में बेरमो और दुमका विधानसभा सीट से मह

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 10:00 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 10:00 PM (IST)
कांग्रेस व झामुमो की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कांग्रेस व झामुमो की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड विधानसभा उप चुनाव में बेरमो और दुमका विधानसभा सीट से महागठबंधन की जीत पर मंगलवार शाम कांग्रेस व झामुमो कार्यक र्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी, वहीं आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय व झामुमो के महानगर अध्यक्ष सुरेश साह के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया। बेरमो विधानसभा से दिवंगत कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के पुत्र अनूप सिंह व दुमका विधानसभा से सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुज झारखंड मुक्ति मोर्चा से बसंत सोरेन की जीत पर महागठबंधन के नेता काफी उत्साहित है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों सीट महागठबंधन की थी और वर्तमान में हेमंत सरकार के शासनकाल से संतुष्ट होकर आम जनता ने पुन: महागठबंधन को जीत दिलाई। इससे साफ जाहिर होता है कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। इस जीत से भारतीय जनता पार्टी को करारा तमाचा लगा है। जो दोनों सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान अनर्गल व असंवैधानिक बातें कर रही थी कि दोनों सीट अगर भाजपा जीतती है तो झारखंड सरकार को गिरा देंगें। भाजपा के गलत मंसूबे पर माकूल जवाब झारखंड की जनता ने दिया। इसके लिए जनता के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ मिश्र, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, दिनेशानंद झा, अवधेश प्रजापति, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, युवा अध्यक्ष आदित्य सिरोलिया, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, पिछड़ा सेल के अध्यक्ष अर्जुन राव, रवि गुप्ता, मकसूद आलम, युवा कमेटी के अमित कुमार पांडेय, आलोक कुमार, अंकुर आनंद, हेमंत चौधरी, संजीव कुमार, गोपाल गौतम, अधीर, धनंजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.