विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर यात्रियों को राहत, सियालदह-जयनगर के बीच 13 नवंबर से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:07 PM (IST)

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह और जयनगर के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलेगी। इसके ...और पढ़ें

13 नवंबर से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

13 नवंबर से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. छठ पूजा के लिए सियालदह-जयनगर विशेष ट्रेन शुरू।

  2. रांची-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन की कोच संरचना बदली गई।

  3. जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस आंशिक रूप से निरस्त।

जागरण संवाददाता, देवघर। छठ पूजा में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे सियालदह और जयनगर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा। रेलवे की सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 03145 सियालदह से 13 नवंबर को 17:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 08:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 03146 जयनगर से 14 नवंबर को 10:00 बजे चलेगी और अगले दिन 01:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

रांची–पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन की कोच संरचना में बदलाव

रेलवे ने 08625/08626 रांची–पूर्णिया कोर्ट–रांची आन डिमांड विशेष ट्रेन की कोच संरचना संशोधित की है। यह ट्रेन पहले अधिसूचित 22 के बजाय 20 आइसीएफ कोचों के साथ चलेगी। इनमें 13 शयनयान, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी सामान-सह-ब्रेक यान होंगे। सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच चार से घटाकर दो किए गए हैं। अन्य अधिसूचित विवरण यथावत रहेंगे।

जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस का आंशिक निरस्तीकरण

दक्षिण पश्चिम रेलवे के कैसल राक–कुलेम रेलखंड पर बैलास्ट क्लीनिंग मशीन (बीसीएम) के काम के लिए लाइन ब्लाक के चलते 17322/17321 जसीडीह–वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस को कुछ तिथियों पर हुब्बल्लि में संक्षिप्त किया जाएगा।

30 नवंबर, सात, 12, 14, 21, 28 दिसंबर, चार, 11 और 18 जनवरी को रवाना होने वाली 17322 जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस हुब्बल्लि में यात्रा समाप्त करेगी। हुब्बल्लि और वास्को द गामा के बीच यह आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

चार, 11, 18, 25 दिसंबर तथा एक, आठ, 15 और 22 जनवरी को रवाना होने वाली 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस वास्को द गामा के बजाय हुब्बल्लि से निर्धारित समय पर चलेगी। वास्को द गामा और हुब्बल्लि के बीच यह आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- देवघर से मुंबई के लिए अब रोज उड़ान, विमानों का नया टाइमटेबल लागू


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।