सहरजोरी के रंगमंच पर उतर आया ब्रजधाम
चितरा (देवघर) वृंदावन की रास मंडली ने सोमवार की रात सहरजोरी में हो रहे मारुति नंदन
चितरा (देवघर) : वृंदावन की रास मंडली ने सोमवार की रात सहरजोरी में हो रहे मारुति नंदन महायज्ञ के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शक आनंद विभोर हो गए। इस दौरान घुंघटा उठाइले राधा घुंघटा उठाइले, जमुना किनारे मेरा गांव सांवरे आ जइयो, चारों धामों में निराला ब्रज धाम दर्शन कर ले आदि भक्ति गीतों पर भाव भरा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने ऐसी जीवंत प्रस्तुति की जैसे ब्रजधाम सहरजोरी के रंगमंच पर उतर आया हो। बता दें कि श्री कृष्ण के जन्म कारागार में होने के बाद उन्हें बाबा नंद व यशोदा के यहां लाया जाता है। श्री कृष्ण के मनमोहक बाल रूप देखकर सभी मुग्ध हो जाते हैं। जमकर यहां जन्मोत्सव मनाया जाता है। नीरज गौतम ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का निर्देशन किया। विक्रम, पिकी, नेहा, कंचन आदि कलाकारों ने प्रमुख रूप से किरदार निभाया। मौके पर नवल किशोर सिंह, मोहन सिंह, जयनंदन सिंह, द्रोण सिंह, धनंजय सिंह, विवेक, मुकेश, संजय, गणेश, श्रीकांत, सिधु, लालू समेत अन्य श्रोता मौज प्रमुख रूप से मौजूद थे।