उत्साह व उमंग का त्योहार महालया: प्राचार्य
हिदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज की ओर से तिलोकचंद बाजला सभागार में शुक्रवार को महालया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
देवघर : हिदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज की ओर से तिलोकचंद बाजला सभागार में शुक्रवार को महालया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से शमा बांधा। मां दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए उप प्राचार्य डॉ. ऋतु रानी ने कहा कि महालया, उत्साह व उमंग का त्योहार है। हमें आपसी स्नेह, सौहार्द व सद्भावना से इसे मनाना चाहिए। वहीं छात्रा अनुप्रिया, रीतिका, सुप्रिया, दीप्ति व खुशबू ने स्वागत नृत्य से लोगों का स्वागत किया। आराधना, अर्पिता, प्रतिभा, रूही व सिधु ने अपने नृत्य में लोगों को मां दुर्गा के नौ रूपों का दर्शन कराकर भाव विभोर कर दिया। वहीं मानसी व अन्य छात्राओं ने महालया में मां के आगमन पर एलौ एलौ मां गीत पर मनमोहक नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। देवेश, रोजी व मनीष के भजन व गीतों को भी लोगों ने खूब सराहा। सुप्रिया, खुशबू, व श्वेता ने बंगला गीत से मां की अराधना की। पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा ने व धन्यवाद ज्ञापन सुषमा सिन्हा ने किया। इस मौके पर दुर्गा भौमिक, अपर्णा झा, गुंजा कुमारी, विक्की चौधरी, ओम कुमार, सुनील नरौने, नवनीत सिंह, रामदेव प्रजापति मुकेश झा आदि मौजूद थे।