21 गोवंश लदे चार वाहन जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार
पशुओं की जांच की। जांच में यह भी सामने आया कि जितने भी चार-पांच दिनों का बछड़े हैं वह जब्त किए गायों के नहीं हैं। कोई दुधारू गाय भी नहीं है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी पांचों आरोपितों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
संवाद सूत्र, देवीपुर, (देवघर) : थाना क्षेत्र की टटकियो पंचायत अंतर्गत काशीडीह रोड में शनिवार देर रात देवीपुर थाना की गश्ती पुलिस ने गोवंश के साथ पांच तस्करों को धर दबोचा। तस्कर चार वाहनों पर गोवंश को मधुपुर की ओर ले जा रहे थे। आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देवीपुर थाना ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी करुणा सिंह, एएसआइ सरफुद्दीन अंसारी, राम अनुराग सिंह समेत सुरक्षा बलों की टीम ने काशीडीह जाकर 21 मवेशियों को जब्त किया। इसमें गाय, बैल व बछड़े शामिल हैं। सभी मवेशी दो पिकअप वैन और दो मैजिक में ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। पिकअप वैन संख्या बीआर 3 जीए 9342 पर पांच गाय और पांच दिन का जन्मा चार बछड़ा, बीआर 44 जी 7429 में चार गाय और एक बैल, मैजिक जेएच 15 जी 7884 में चार गाय, जेएच 15 एल 5144 में तीन गाय को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस ने चालक तौफीक रजक, मो. हैदर, मो. असलम, रविन्द्र चौहान, नागेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी के सूचना पर प्रखंड पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार चौरसिया, पंकज सिन्हा ने देवीपुर थाना पहुंचकर सभी पशुओं की जांच की। जांच में यह भी सामने आया कि जितने भी चार-पांच दिनों का बछड़े हैं, वह जब्त किए गायों के नहीं हैं। कोई दुधारु गाय भी नहीं है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी पांचों आरोपितों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।