मधुमक्खी के काटने से चार घायल
संवाद सहयोगी, सारठ (देवघर) : चितरा थाना के हजारी नवाडीह में पति-पत्नी व दो बच्ची को मधुमख्ख
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 07:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सारठ (देवघर) : चितरा थाना के हजारी नवाडीह में पति-पत्नी व दो बच्ची को मधुमख्खी ने काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने चारों को इलाज के लिए सारठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अशोक हजारी, पत्नी चंद्रिका देवी, भतीजी अंजली कुमारी व मानी कुमारी घर के बगल में खड़ी थी। इसी बीच मधुमक्खियों के झुंड ने उन लोगों पर हमला कर दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें