दुमका चुनाव को ध्यान में रखकर देवघर में शिलान्यास कर रहे मुख्यमंत्री
जागरण संवाददाता देवघर भाजपा के देवघर विधायक नारायण दास ने मुख्यमंत्री के देवघर आगमन अ
जागरण संवाददाता, देवघर: भाजपा के देवघर विधायक नारायण दास ने मुख्यमंत्री के देवघर आगमन और शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम पर तंज कसा है। कहा कि सरकार उद्घाटन और शिलान्यास कर सिर्फ अपनी पीठ थपथपाना चाहती है। राज्य की जनता सबकुछ समझ रही है। जनता ने महागठबंधन के खिलाफ अपना मन भी बना लिया है। वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किया था, उसमें एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।
हत्या, अपहरण, भय और भूख, बच्चियां एवं महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
वर्तमान सरकार के मंत्रियों में भी सामंजस्य नहीं है। राज्य के मुखिया का किसी पर पकड़ नहीं है, सभी विभाग के मंत्री अपना-अपना पीठ थपथपाने में लगे रहते हैं। विधायक ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि राज्य में बेरमो और दुमका में उपचुनाव होने हैं।। राज्य की वर्तमान सरकार एक नहीं बल्कि तीन मुख्यमंत्रियों वाली सरकार है।
नौ महीना में किसी भी विभाग में विकास के नाम पर काम नहीं किया गया है। दुमका में होनेवाले चुनाव के लिए वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित होकर देवघर में उदघाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम कर रहे हैं।