Move to Jagran APP

भारतीय अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने मधुपुर के मनोज

मधुपुर(देवघर) भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादोन राष्ट्रीय म

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:40 PM (IST)
भारतीय अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने मधुपुर के मनोज
भारतीय अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने मधुपुर के मनोज

मधुपुर(देवघर): भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादोन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) शशि भूषण सिंह व कोर समिति की सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी शीतल समीर चौबे ने बुधवार को मधुपुर के कुंडूबंगला निवासी मनोज कुमार सिंह को भारतीय अटल सेना का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। भारतीय अटल सेना झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय अटल सेना के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें संगठन का दायित्व दिया गया है उसे पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे। मनोज कुमार सिंह को भारतीय अटल सेना का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता हेमंत नारायण सिंह, अमर शर्मा, शैलेंद्र गौतम, आशीष मोदी, पप्पू तिवारी, राजू मिश्रा, दीपक मोदी, मुन्ना राय, भारतीय अटल सेना युवा मोर्चा के देवघर जिला अध्यक्ष सदानंद मिश्रा, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, जिला महामंत्री दीपक कुमार मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला संरक्षक धनंजय सिंह, पिकू तिवारी, पप्पू तिवारी, रिकू गुप्ता, अमरनाथ मिश्रा, मदन मिश्रा, रविकांत मिश्रा समेत दर्जनों भाजपाइयों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.