भगत सिंह की मनाई गई जयंती
जागरण संवाददाता देवघर युवा छात्र संगठन के ओर से सोमवार देवघर कॉलेज परिसर में शह
जागरण संवाददाता, देवघर : युवा छात्र संगठन के ओर से सोमवार देवघर कॉलेज परिसर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई।
मौके पर देवघर कॉलेज प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा की अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद करने के लिए चले आंदोलनों में भगत सिंह का नाम बहुत ही गर्व से लिया जाता है। 12 साल की उम्र में जलियांवाला बाग कांड का उनके मन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा था। 14 साल के भगत सिंह ने सरकारी स्कूलों में किताबें और कपड़ों में आग लगा दिया था। देश की रक्षा के खातिर अपनी पढ़ाई छोड़कर वर्ष 1920 में वह महात्मा गांधी के अहिसा आंदोलन में शामिल हुए। 23 साल की छोटी सी उम्र में ही ब्रिटिश सेना द्वारा उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया था। मौके पर युवा छात्र संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कुंदन शर्मा ने कहा कि 28 सितंबर, 1907 को अविभाजित भारत में लायलपुर जिले के बंगा में भगत सिंह का जन्म हुआ था। भगत सिंह साहसी होने के साथ-साथ विद्वान व चितक भी थे। अपनी जिदगी के बारे में परवाह किये बगैर भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी दोस्तों ने ऐसे कार्यों को अंजाम दिया, जिनका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा।
मौके पर कर्मचारी संघ के शरद चंद्र उपाध्याय, जितेंद्र देव, नित्यानंद यादव, युवा छात्र संगठन के कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, महासचिव नयन राज, पवन कुमार, विशाल कुमार, रोशन कुमार व चंदन कुमार आदि मौजूद थे।