Move to Jagran APP

बजरंगी महथा ने थामा झाविमो का दामन

देवघर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बजरंगी महथा झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बजरंगी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 04:36 PM (IST)
बजरंगी महथा ने थामा झाविमो का दामन
बजरंगी महथा ने थामा झाविमो का दामन

देवघर : देवघर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बजरंगी महथा झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बजरंगी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें वर्ष 2014 में देवघर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। तकरीबन 17 हजार वोट मिला। इसके पूर्व वह कांग्रेस व बसपा में भी शामिल थे। चर्चा इस बात की भी है कि 2019 विधानसभा चुनाव में देवघर विधानसभा सीट से झाविमो के संभावित उम्मीदवार हो सकते है। कहा जा रहा है कि बजरंगी महथा ने देवघर विधान सभा से पार्टी उम्मीदवार के तौर बाबूलाल मरांडी के समक्ष प्रबल दावेदारी पेश की है। वहीं, बजरंगी महथा ने कहा वो पार्टी के दिशा निर्देश पर काम करेंगे। संगठन पर जोर देंगे। अगर बाबूलाल मरांडी का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो देवघर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर पंकज सिंह, अनिल चौधरी, कपिल चौधरी, अब्दुल शेख, छोटू कुमार, तूफान महथा, प्रकाश कुमार, रविश मंडल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.