धाबी गांव के विकास ने बढ़ाया देवघर का सम्मान
क्लब को काफी सराहा गया।इस मौके पर जिला चेयरमैन सरिता प्रसाद और निर्वतमान एसोसिएशन प्रेसिडेंट ममता गुप्ता ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। जबकि निर्वतमान अध्यक्ष सारिका साह ने इस सम्मान के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है।
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर के मोहनपुर प्रखंड के चकरमा पंचायत के धाबी गांव के ग्रामीणों के बीच उतारा गया समेकित विकास के मॉडल ने देवघर को श्रेष्ठ जिला होने का गौरव प्रदान किया है। गुरुवार की देर शाम पटना में इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर डिस्ट्रिक्ट 325 की ओर से ऑनलाइन संपन्न सम्मान समारोह में 61 क्लबों के बीच में श्रेष्ठ क्लब का अवार्ड देवघर शाखा को मिला। सत्र 2019- 20 में पूरे सत्र के कार्यों का लेखा-जोखा डिस्ट्रिक्ट 325 में 30 जून तक समाप्त हो जाता है और पूरे वर्ष किए गए कार्यों के आधार पर क्लब के कार्यों का मूल्यांकन करके क्लब को सम्मानित किया जाता है।
देवघर इनरव्हील क्लब ने एक बार फिर से अवार्ड की झड़ी लगा दी और आठ अवार्ड प्राप्त किए। सत्र 2019- 20 में इनरव्हील की अध्यक्ष रहीं सारिका साह की अगुवाई में क्लब को बेस्ट क्लब का अवार्ड मिला है। जबकि सारिका साह को श्रेष्ठ अध्यक्ष, इंजीनियर अंजू बैंकर को श्रेष्ठ सचिव का अवार्ड मिला। रेणु खेतान को सक्षम एडिटर का अवार्ड मिला। इसके अलावा देवघर को चार श्रेणी में एप्रिसिएशन अवार्ड मिला। समारोह में इनरव्हील स्कूल की काफी सराहना की गई। साथ ही इनरव्हील वन विकास योजना, इनरव्हील ब्रांडिग एवं गांव को गोद लेकर यहां किए जा रहे समग्र विकास की जमकर प्रशंसा हुई। कोरोना काल में इनरव्हील क्लब द्वारा किए गई कार्यों के लिए भी क्लब को काफी सराहा गया।
इस मौके पर जिला चेयरमैन सरिता प्रसाद और निर्वतमान एसोसिएशन प्रेसिडेंट ममता गुप्ता ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। निर्वतमान अध्यक्ष सारिका साह ने इस सम्मान के लिए पूरी टीम को शुभकामना दी है।