पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता देवघर नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी मोहल्ला निवासी साहिल उर्फ आलोक (33 वर्ष
जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी मोहल्ला निवासी साहिल उर्फ आलोक (33 वर्ष) ने कमरे में पर्दा के सहारे पंखे से लटकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी शिखा देवी की चीख-पुकार के बाद बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी घटनास्थल पर जमा हो गए। इसी बीच नगर थाना के एएसआइ पीएन पाल व शिव शंकर प्रसाद दलबल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक किसी निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। देर शाम वह घर पहुंचा था। पत्नी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
घटना को लेकर मृतक की पत्नी की हालत काफी खराब हो गई। वह रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। उसे बेहोशी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही मृतक के पिता विजय कुमार सिंह, माता व भाई सहित अन्य रिश्तेदार भी छत्तीसी स्थित आवास पर पहुंचे। मां भी अपने बेटे का शव को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पा रही थी।
पारिवारिक कलह बनी मौत का कारण
घटना की लेकर मृतक के ससुरालवाले भी घटनास्थल पहुंचे। घटना को लेकर मृतक के चचिया ससुर जसीडीह थाना क्षेत्र के सरसा निवासी देवेन्द्र प्रसाद व साला शैलेंद्र कुमार देव ने बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से उनके दामाद (आलोक) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का साला ने बताया कि जून 2017 में उसकी बहन की शादी हुई थी। वह दुर्गापूजा के समय से अपने पिता से अलग होकर छत्तीसी मोहल्ला स्थिति मकान में पत्नी व बच्चा के साथ रहा था। यहां एक पार्ट में उसके रिश्तेदार रह रहे थे। दूसरे हिस्से में वह रह रहा था। यहां पानी की कमी थी। बोरिग व चारदीवारी के लिए परिवार से मदद मांगा था। शनिवार को इसी बात को लेकर परिवार के विवाद हुआ था। इसकी जानकारी होने पर वह अपनी बहन का ससुराल रिखिया थाना के रामपुर (नवाडीह) स्थित दूसरे मकान में जाकर मामले को निपटाने का प्रयास कर घर वापस आ गया था। सुबह उनकी मौत की खबर मिली।
वर्जन
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। उसकी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पत्नी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मदन कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी, देवघर