नृत्य प्रतियोगिता में एएस कॉलेज का जलवा
राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती पर मंगलवार को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में संपन्न अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एएस कॉलेज देवघर की टीम ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
देवघर : राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती पर मंगलवार को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में संपन्न अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एएस कॉलेज देवघर की टीम ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि कार्यक्रम पदाधिकारी भारती प्रसाद के नेतृत्व में तैयार एकल नृत्य प्रतियोगिता में पूजा केशरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में पवन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और चित्रांकन प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय जाने वाली एनएसएस की टीम में महाविद्यालय की पूजा केशरी, साक्षी कुमारी, सृष्टि शर्मा, स्नेहलता कुमारी, शिखा कुमारी रमा कुमारी, निकिता कुमारी, पवन कुमार साव, छोटू कुमार पासवान एवं कार्यक्रम पदाधिकारी भारती प्रसाद शामिल थे।