देशहित व समाज हित में होती ही कला
संवाद सूत्र देवघर बिलासी टाउन स्थित विनायक आर्ट गैलरी में चार दिवसीय कला प्रदर्शनी पहला
संवाद सूत्र, देवघर: बिलासी टाउन स्थित विनायक आर्ट गैलरी में चार दिवसीय कला प्रदर्शनी पहला कदम का आयोजन किया गया है। विधायक नारायण दास ने संबोधित करते हुए कहा
देश में सबसे सुंदर झांकी देवघर में होती है। इसका एकमात्र श्रेय मार्कडेय जजवाड़े को जाता है। देवघर स्वयं में एक ऐसा स्थान रखता है जिसकी चर्चाएं होती रहती है। कोई भी कला आत्म हित का नहीं होता है देशहित और समाजहित में होती है। देवघर में एक इतिहास घर होना चाहिए। हमारे यहां कई महापुरुषों का आगमन हुआ है। आजादी का द्योतक केंद्र है। देवघर की पूरी विशेषता भव प्रीतानंद ओझा के झूमर में झलकता है। प्रधानमंत्री को पुटरू की कलाकृति जो उन्होंने मंदिर में उनके जन्मदिवस पर बनाई थी उसकी पूरी हार्ड कापी भेजी जा रही है। देश के परम पटल पर इनका नाम होगा।
एसडीएम दिनेश कुमार यादव ने कहा पेंटिग्स देखकर दिल खुश हुआ। इनका निस्वार्थ भाव समाज के लिए एक मिसाल है। जहां इंसान है वहां कला स्वभाविक रूप से आएगी। भारत में पेटिग का इतिहास बहुत पुराना है। अजंता, बिलबेथका पेटिग इसका प्रमाण है। अंग्रेजों ने भी इस बात को स्वीकारा था। मुगलकाल में भी कला और कलाकारों की काफी कद्र होती थी। मेरा भी एक स्केच बनाएं मेरी इच्छा है। धन्यवाद ज्ञापन दंत चिकित्सक डा नीतू ने किया।