Move to Jagran APP

देवघर के जिला परिषद उपाध्यक्ष गिरफ्तार

जागरण संवाददाता देवघर जसीडीह पुलिस ने देवघर जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान को गिरफ्ता

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:54 AM (IST)
देवघर के जिला परिषद उपाध्यक्ष गिरफ्तार
देवघर के जिला परिषद उपाध्यक्ष गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : जसीडीह पुलिस ने देवघर जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी पुनासी स्थित आवास से की गई है। बाद में आरोपित को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिप उपाध्यक्ष के खिलाफ जसीडीह थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज थे। पहला मामला एएसआइ रामानंद सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। इसमें सरकारी काम मे बाधा, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और ग्रामीणों को पुनासी डैम में लगे सामानों को जलाने के लिए उसकाने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरा मामला पुनासी बांध के ठेकेदार के बयान पर दर्ज किया गया है। मामले में रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

loksabha election banner

क्या है मामला : जसीडीह थाना में एएसआइ के बयान पर दर्ज मामले में कहा गया है कि बाघमारी गांव के दो व्यक्ति को बंधक बनाकर रखने की अपुष्ट सूचना मिली थी। इसी सूचना को लेकर जब एएसआइ व उनकी टीम मौके पर पहुंची तो दो युवकों को बांध कर रखने की सूचना सत्य साबित हुई। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उसी बीच जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान, जिप सदस्य महेंद्र यादव, ग्वालबदिया पंचायत के मुखिया बिनोद यादव एक साथ मिलकर पुलिस अधिकारी से कहा कि दोनों को घर में घुसकर नाबालिग से बलात्कार करने का प्रयास करने के क्रम में पकड़ा गया है। जबतक परिजन को छह लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिल जाता है तब तक दोनों को जाने नहीं दिया जाएगा। जब दोनों व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले करने का अनुरोध किया तो जिप उपाध्यक्ष, जिप सदस्य व मुखिया उग्र होकर गाली गलौज करते हुए सरकारी काम में बाधा पैदा करते हुए लोगों को उकसाने का प्रयास करने लगे। आरोपित पुनासी डैम निर्माण में लगी मशीन को जलाने के लिए उकसाने लगे। बाद में थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को समझाने का प्रयास किया। वहीं दूसरा मामला विजेता प्रोजेक्ट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मो. मोफिजुद्दीन के बयान पर दर्ज किया गया। इसमें जिक्र है कि कंपनी पुनासी में बांध का काम करा रही है। 14 अप्रैल को जिप उपाध्यक्ष सहित अन्य आरोपित बांध स्थल पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए काम बंद करा दिया। मशीन को जलाने की भी धमकी दी। सांसद के इशारे पर फंसाया : संतोष

अपनी गिरफ्तारी पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि वह नाबालिग के परिजन की मदद करने गया था। पुनासी में काम कर रहे ठेकेदार के कर्मियों की हरकत की वजह से इस इलाके की महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया है। सांसद निशिकांत दुबे के इशारे पर उन्हें फंसाया गया है। दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपितों को बचाने में लगी है। वर्ष 2014 में देवघर विधानसभा में जेवीएम से चुनाव लड़ा था। चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। बाद में जिला परिषद चुनाव जीतकर उपाध्यक्ष बने। वह जेवीएम छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.