Move to Jagran APP

मरीजों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री

जागरण संवाददाता देवघर सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गुरुवार देर रात लगभग एक बजे अचानक

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:23 AM (IST)
मरीजों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री
मरीजों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री

जागरण संवाददाता, देवघर : सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गुरुवार देर रात लगभग एक बजे अचानक सदर अस्पताल पहुंचे। यहां आने उनका कोई अधिकारी कार्यक्रम नहीं था। उनके अचानक अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। मंत्री के साथ सुरक्षा गार्ड को छोड़कर कोई नहीं था। इस दौरान मंत्री घटना में घायल से मिलकर उनका हालचाल लिया। वहीं चिकित्सकों से मरीज के हालत के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बाद में इमरजेंसी सहित अलग-अलग वार्ड में मरीजों से भी मिले। अपने स्वाभाव के अनुसार मंत्री गार्ड व वार्ड ब्वॉय से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। मंत्री का उनलोगों से इस तरह से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

loksabha election banner

मरीजों का हालचाल पूछने के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेम प्रकाश से मिले। कृषि मंत्री ने डॉ. प्रेम से कहा कि आपलोग मरीजों की सेवा बेहतर तरीके से कर रहे है और अधिक तरह से ख्याल रखने को कहा। उन्होंने मरीजों की बेहतरी के लिए किसी भी चीजों की जरूरत हो तो उन्हें बताने को कहा। चीजों को उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। कृषि मंत्री इससे पूर्व भी जब वह केवल विधायक रहे थे। उस दौरान भी जब भी उन्हें किसी भी घटना के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती थी, वे फौरन अस्पताल पहुंच जाते थे। मरीजों का इलाज के लिए हरसंभव प्रयास भी उनके द्वारा किया जाता था। उनके अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही डॉ. चित्तरंजन पंकज, डॉ. आरपी सिंह सहित अन्य कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी वहां पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.