अधिवक्ता संघ के सुनील बने अध्यक्ष व सचिव प्रमोद
मधुपुर (देवघर) : अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम शनिवार की रात घोषित की गई। जिसमें अध्
मधुपुर (देवघर) : अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम शनिवार की रात घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार 68 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुरारी प्रसाद ¨सह को तीन मत से जीत दर्ज की। इस पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं उपाध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी थे। जिसमें बीपी शाही ने 96 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी के के दुबे को 22 मतों से पराजित किया। महासचिव पद के लिए चार उम्मीदवार थे। जिसमें प्रमोद कुमार राय 86 वोट लाया और निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम सुंदर प्रसाद भैया को 14 मतों से हराया। जबकि संयुक्त सचिव के लिए 2 उम्मीदवार थे। जिसमें जितेंद्र कुमार ने 104 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एसके ¨सह को 31 मतों से पराजित किया। सहायक कोषाध्यक्ष के लिए कुल 2 उम्मीदवार थे। जिसमें शकील अहमद ने 93 मत लाकर ए के ठाकुर को 14 मतों से हराया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सात उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। जिसमें एके बारी, यूपी शाही, एसके ¨सह, यूपी ¨सह व पीएम जिलानी शामिल हैं। चुनाव के सफल संचालन में निर्वाचन पदाधिकारी सतीश चंद्र मंडल, बमबम तिवारी, रामविलास कुमार, नागेश्वर भैया व पर्यवेक्षक के रूप में बार कौंसिल ऑफ झारखंड के मेंबर परमेश्वर मंडल की देखरेख में हुआ।