Move to Jagran APP

स्कार्पियो व बाइक में टक्कर, एक घायल

जागरण संवाददाता देवघर देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर जमुनाजोर पुल के पास मंगलवार सुबह स्काि

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:05 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 06:05 PM (IST)
स्कार्पियो व बाइक में टक्कर, एक घायल

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर जमुनाजोर पुल के पास मंगलवार सुबह स्कार्पियो व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिटू यादव खोरादह गांव का रहने वाला है। युवक राजमिस्त्री का काम करता है। वह बाइक से काम करने जा रहा था। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक स्कार्पियो के अंदर घुस गया है। वहीं बाइक सवार युवक दूर जा गिरा। उसके सिर पर गहरी चोट लगी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। स्कार्पियो चालक गाड़ी ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन उसके अंदर बाइक फंस जाने के कारण वह भाग नहीं पाया। ऐसे में चालक गाड़ी छोड़कर मौके पर से भाग निकला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद फंसे हुए बाइक को स्कार्पियो से अलग किया। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। जब्त स्कार्पियो आइओसीएल में किराए पर चलती है। ये गाड़ी गिरिडीह जिले के बेरगी सिरसिया निवासी जितेन्द्र कुमार के नाम से पंजीकृत है। इसी आधार पर पुलिस गाड़ी के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.